VIDEO: अली बिल्डिंग मार्केट में पार्किंग, पानी और सफाई सबसे बड़ी समस्या

मऊ नगर के अलीबिल्डिंग मार्केट में बृहस्पतिवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दुकानदारों ने अपनी समस्याें के बारे में खुलकर बात किया। उन्होंने कहा कि मार्केट में पार्किंग,पेयजय और गंदगी सबसे बड़ी समस्या है। अलीबिल्डिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय शर्मा ने संवाद में कहा कि मार्केट में 400 से अधिक दुकानें है। अलीबिल्डिंग काफी पुराना है। जिसके कारण यहां पर पार्किंग की कोई व्यवस्था नही है। वहीं यहां पर गलियां काफी सकरी है। जिसमें दुकानों का संचालन होता है। ऐसे में कोई भी दुकानदार और ग्राहक अपनी बाइकों को बेतरतीब खड़ा करता है। अगर नगर पालिका कोई पार्किंग की व्यवस्था प्रदान करे तो यह समस्या समाप्त हाे जाएगी। वहीं व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष अब्दुल वाजिद खान ने कहा कि पूरे मार्केट में कहीं भी पेयजल की कोई व्यवस्था नही है। ऐसे में दुकानदारों और ग्राहकों को दिक्कतें होती है। वहीं दुकानदार योगेश शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा मार्केट की सफाई के लिए कर्मचारी रखा जाए। जिससे यहां पर गंदगी को साफ किया जा सके। सहमंत्री और ब्यूटी पार्लर संचालिका सीमा जायसवाल ने कहा कि पूरे मार्केट में सबसे ज्यादा महिलाएं आती हैं और उनके लिए बाथरुम की कोई व्यवस्था नही है। जिससे उनको परेशानी होती है। दुकानदार रमाशंकर चौहान ने कहा कि अलीबिल्डिंग मार्केट में मकान मालिक की तरफ से मेंटेनेंश के नाम पर कोई सुविधा नही मिलती है। जबकि दुकानदार नियमित रुप से किराया भुगतान करते हैं। संवाद में आए दुकानदार संतोष यादव ने कहा कि मार्केट में गंदगी की सफाई को लेकर लोग काफी परेशान हैं। वहीं दुकानदार शिवबच्चन सिंह और अनिल सिंह ने कहा कि यहां पर प्रकाश की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे दुकानदार शाम को भी खरीदारी कर सके।इस दौरान व्यापार मंडल के महामंत्री विपिन कुमार चौरसिया, अब्दुल्लाह खान, श्याम बचन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 14:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: अली बिल्डिंग मार्केट में पार्किंग, पानी और सफाई सबसे बड़ी समस्या #SubahSamachar