पटना में बृजभूषण शरण सिंह बोले- देश में मुसलमान व सवर्ण बना दिए गए खलनायक
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार की राजधानी पटना में आयोजित रामनवमी कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया है। कहा कि वर्तमान समय में देश में दो ही खलनायक बना दिए गए हैं-एक मुसलमान और दूसरा सवर्ण। उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने एक शेर पढ़ा कि इतने गहरे घाव कहां से आए होंगे, लगता है तुमने भी दोस्त बनाए होंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के पक्ष में भाजपा को छोड़कर अन्य दल खड़े हो जाते हैं, जबकि सवर्णों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने मंच से लोगों से पूछा कि क्या वे उनकी बात से सहमत हैं। हालांकि अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक एकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने समाज के सभी वर्गों केवट, ऋषि, वनवासी और आदिवासी को जोड़ने का कार्य किया था और आज उसी रास्ते पर चलने की जरूरत है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 19:56 IST
पटना में बृजभूषण शरण सिंह बोले- देश में मुसलमान व सवर्ण बना दिए गए खलनायक #SubahSamachar
