पानीपत: चिकित्सकों की कमी से मरीजों को हुई परेशानी

जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को चिकित्सक न मिलने से मरीज यहां-वहां भटकते नजर आए। अस्पताल में सोमवार को मनोरोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद रही वहीं आर्थोपेडिक्स के ओटी और जरनल सर्जन के बार-बार उठकर जाने और फिजिशियन का टी ब्रेक करीब 15 मिनट रहने से मरीजों को परेशानी हुई। आर्थोपेडिक्स और जरनल सर्जन की ओपीडी में इंटर्न ने मरीजों को जांचा फिर वे भी दोपहर एक बजे के बाद सीट पर नहीं मिले। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ रहती है लेकिन वहीं सोमवार को अस्पताल में मरीजों को चिकित्सक न मिलने से यहां-वहां भटकना पड़ा। सोमवार को ओपीडी करीब 1700 रही इनमें नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ और चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी नहीं हुई क्योंकि चर्म रोग विशेषज्ञ अस्पताल में मंगलवार और शनिवार को बैठते हैं वहीं मनोरोग विशेषज्ञ मंगलवार और वीरवार को बैठते हैं और नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. शालिनी प्रशिक्षण पर हैं दूसरे डॉ. केतन भारद्वाज की ड्यूटी रिफाइनरी में लगे शिविर में होने से उनकी ओपीडी बंद रही। वहीं दोपहर एक बजे फिजिशियन डॉ. जैसमीन के वार्ड में मरीजों की जांच करने के लिए जाने के बाद डॉ. सुनील और इंटर्न का टी ब्रेक करीब 15 मिनट तक रहा। इससे मरीजों को परेशानी हुई। जरनल सर्जन और आर्थोपेडिक्स न मिलने से भी मरीजों को कई-कई घंटे बैठना पड़ा उसके बाद भी करीब 50 मरीजों को बिना दवा के ही लौटना पड़ा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 13:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पानीपत: चिकित्सकों की कमी से मरीजों को हुई परेशानी #SubahSamachar