जिला बार एसोसिएशन हिसार में सुबह 9 बजे शुरू हुआ शांतिपूर्ण मतदान, चुनाव को लेकर वकीलों में भारी उत्साह

जिला बार एसोसिएशन हिसार के वार्षिक चुनावों के लिए आज सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से शुरू हो गई। मतदान केंद्र पर सुबह से ही अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और बार के सदस्य पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।मतदान शुरू होने से पूर्व चुनाव प्रबंधन समिति ने सभी चुनावी प्रत्याशियों को मतदान केंद्र का निरीक्षण करवाया। 2026-27 की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर हिसार बार के वकीलों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। युवा और महिला अधिवक्ताओं से लेकर वरिष्ठ वकीलों तक सभी वर्गों के सदस्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। मतदान केंद्र पर अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चुनाव समिति द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशी भी अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पर सक्रिय नजर आ रहे हैं ।बैलेट पेपर से हो रहे मतदान में बार परिसर में चुनावी माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और लोकतांत्रिक बना हुआ है। अधिवक्ताओं का कहना है कि बार एसोसिएशन केवल एक संस्था नहीं बल्कि न्यायिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है और इसके नेतृत्व के चयन में प्रत्येक सदस्य की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसी भावना के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदान कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय शाम पाँच बजे तक जारी रहेगी जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर पूरे न्यायिक परिसर में उत्साह और लोकतांत्रिक ऊर्जा का माहौल बना हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 12:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जिला बार एसोसिएशन हिसार में सुबह 9 बजे शुरू हुआ शांतिपूर्ण मतदान, चुनाव को लेकर वकीलों में भारी उत्साह #SubahSamachar