अपने गुम मोबाइल पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे,46 मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को सौंपे

मोबाइल मिलने की आस छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर बुधवार को मुस्कान लौट आई। सर्विलांस सेल ने पिछले दो सालों से गुम और खोए 146 मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइलों की कीमत करीब 30 लाख रुपये है। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्र में गुम और खोए मोबाइलों को तलाशने में सर्विलांस सेल की टीम दो साल से काम कर रही थी। टीम ने तकनीकी माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रेस किया। टीम ने एक-एक कर 146 मोबाइल बरामद कर लिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 28, 2025, 21:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अपने गुम मोबाइल पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे,46 मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को सौंपे #SubahSamachar