अंबाला: गली में खड़े पालतू कुत्ते को वरना कार से कुचलता ले गया युवक, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

अंबाला कैंट के दयाल बाग इलाके में एक युवक ने गली में खड़े एक पालतू कुत्ते पर लापरवाही से वरना कार चढ़ा दी। कार चालक कुत्ते को टायर के नीचे कुचलता हुआ काफी दूर तक घसीटता ले गया। गंभीर रूप से घायल पालतू कुत्ते ने पांच दिन बाद दम तोड़ दिया। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर मामला महेश नगर थाने में पहुंच गया है। महेश नगर थाना प्रभारी जितेंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि वरना कार ने गली में मुड़ते समय कुत्ते को कुचल दिया। कुत्ते के मालिक अमरीक सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक ने थाने में उपचार करवाने का समझौता दिया था। बाद में पैसे देने से इंकार कर दिया। पांच दिन बाद उनके कुत्ते ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। टक्कर लगने के बाद कुत्ते की रीड़ की हड्डी दो जगह से टूट गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 09:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अंबाला: गली में खड़े पालतू कुत्ते को वरना कार से कुचलता ले गया युवक, सामने आया सीसीटीवी फुटेज #SubahSamachar