अपराजिता कार्यक्रम: विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के लिए खिलाड़ियों ने तकनीक सीखी

ग्रेटर नोएडा में आत्मरक्षा के गुरों को सीख कर न केवल हमलावर से अपने को बचाया जा सकता है बल्कि दूसरों की मदद भी की जा सकती है। यदि आप पहले से ही सतर्क हैं तो आपके साथ कोई भी घटना नहीं हो सकती है। यदि आप मानसिक रूप से मजबूत हैं तो हमलावर की हिम्मत नहीं बढ़ेगी। यह बातें शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सूरजपुर स्थित मलकपुर स्टेडियम में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में प्रशिक्षक भारती श्रीवास्तव ने कहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आत्मरक्षा केवल लड़ाई करना नहीं, बल्कि खतरे को पहचानकर सही समय पर सही निर्णय लेना भी है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई तकनीकों का प्रदर्शन किया। वहीं प्रशिक्षक ज्योतिर्मयी पांडेय ने खिलाड़ियों को विपरीत परिस्थितियों से बचने के तरीके बताएं। उन्होंने कहा कि पैनिक होंगे तो दिमाग में कुछ नहीं आएगा। यह आप पर निर्भर है कि किसी परिस्थिति का सामना कैसे किया जा सकता है। जब कोई हमला करे तो डरें नहीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 15:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अपराजिता कार्यक्रम: विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के लिए खिलाड़ियों ने तकनीक सीखी #SubahSamachar