फतेहाबाद के टोहाना में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, डॉग स्क्वायड भी रहा मौजूद
शहर पुलिस द्वारा सुबह के समय विभिन्न कालोनियों में नशे की जांच को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसके तहत चंडीगढ़ रोड पुलिस टीम भी मौजूद रही। जानकारी अनुसार एसपी फतेहाबाद सिद्धांत जैन, डीएसपी उमेद सिंह के निर्देशानुसार थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह की टीम ने शहर की विभिन्न संदिग्ध कालोनियों में नशे की रोकथाम हेतु कार्रवाई को लेकर अभियान चलाया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, नशा करने वालों के खिलाफ यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 22, 2025, 14:06 IST
फतेहाबाद के टोहाना में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, डॉग स्क्वायड भी रहा मौजूद #SubahSamachar
