अमृतसर में घरेलू विवाद में रिश्तेदारों ने कांस्टेबल को पीट कर मार डाला
अमृतसर के राजासांसी क्षेत्र के गांव जगदेव कलां में घरेलू विवाद के चलते पुलिस कांस्टेबल की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने घर पर हमला कर लोहे की रॉड और डंडों से कांस्टेबल से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 08:42 IST
अमृतसर में घरेलू विवाद में रिश्तेदारों ने कांस्टेबल को पीट कर मार डाला #SubahSamachar
