बुलंदशहर में पुलिस वाहन पेड़ से टकराया, थाना प्रभारी समेत चार घायल

गश्त करते वक्त रात्रि में अज्ञात वाहन को बचाने में पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। थाना खानपुर प्रभारी रितेश कुमार समेत तीन सिपाही घायल हुए। रितेश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के वाहन की रफ्तार धीमी होने से बड़ा हादसा टल गया। यह घटना थाना खानपुर क्षेत्र के गांव जरिया के पास हुई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 14:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बुलंदशहर में पुलिस वाहन पेड़ से टकराया, थाना प्रभारी समेत चार घायल #SubahSamachar