त्योहार में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
स्थानीय थाने में एसओ दुर्गेश पांडेय ने पीआरवी टीम और चौकीदारों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए काम करें। त्योहार में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। एसओ ने डीजे संचालकों से भी नियम का पालन कराने को कहा। एसओ ने कहा कि त्योहार में शांतिभंग नहीं होने चाहिए। इसे लेकर सतर्क रहें। किसी भी तरह की संदिग्ध सूचना को लेकर अलर्ट रहें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 10:49 IST
त्योहार में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस #SubahSamachar
