जीरा की प्रकृति क्लब ने श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में करवाया सुखमणि साहब का पाठ
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा की प्रकृति क्लब द्वारा प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रकृति पार्क जीवन मॉल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुखमणि साहिब का पाठ कराया गया और भाई कुलदीप सिंह ज़ीरा वाले के जत्थे द्वारा गुरबाणी का पाठ किया गया। इस अवसर पर, क्लब ने सरदार अमरीक सिंह संधू कनाडा के सहयोग से बाढ़ प्रभावित दस गरीब परिवारों को उनके घरों की मरम्मत के लिए 10-10 हज़ार रुपये की सहायता प्रदान की। इस अवसर पर ज़ीरा शहर की सभी समाजसेवी संस्थाओं, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, विधायक ज़ीरा नरेश कटारिया ने क्लब द्वारा दी गई राशि बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित की और प्रकृति क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। क्लब अध्यक्ष जरनैल सिंह भुल्लर ने उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद किया और क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2025, 08:17 IST
जीरा की प्रकृति क्लब ने श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में करवाया सुखमणि साहब का पाठ #SubahSamachar
