झज्जर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन

वन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन जवाहर सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का मार्ग दिखाता है। सैनी बुधवार को भाजपा कमलम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों और एकात्म मानववाद की विचारधारा को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। जवाहर सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखें।जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन समर्पण और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत केवल विचार नहीं बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पण भाव से कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, सोमवती झाखड़, कमल गिरोत्रा, दयाकिशन, रवि बराही मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 15:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झज्जर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन #SubahSamachar