अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोस्ट निरीक्षक एसएम पाटीदार ने सभी महिला जवानों को फूल व उपहार भेंट किए। कहा कि मेरी सहेली योजना के तहत महिला जवान ट्रेनों में बखूबी जिम्मेदारी निभा रहीं हैं। भविष्य में भी ईमानदारी से ड्यूटी करते हुए महिला यात्रियों की मदद करतीं रहें। इस अवसर पर महिला जवानों ने केट भी काटा। पोस्ट निरीक्षक ने महिला जवानों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 10:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया #SubahSamachar