Video: रामपुर और निरमंड उपमंडल में जंगलों में भड़की आग से लाखों की वन संपदा राख
रामपुर के साथ लगती ब्रौ पंचायत के जंगल में बीती रात आग भड़की, वहीं बुधवार को दत्तनगर और बालना में जंगलों में आग भड़क गई। जंगल की इस आग में वन संपदा और वन्य प्राणियों को नुकसान पहुंचा है। रामपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आए दिन जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों रामपुर के साथ लगते ओडा के जंगल में आग भड़कने से चीड़ के पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। क्षेत्र में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जंगलों में आग लगने से जहां पेड़ पौधे जल रहे हैं, वहीं पर्यावरण और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वन विभाग रामपुर के डीएफओ गुरहर्ष सिंह ने बताया कि दत्तनगर में तीन स्थानों पर जंगलों में आग भड़की है। विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। आग पर काबू पाने के लिए तीनों स्थानों पर टीम कार्य कर रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि आग बुझाने में हर संभव मदद करें। यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाते हुए पाया जाए तो तुरंत उसकी सूचना विभाग को दी जाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 16:51 IST
Video: रामपुर और निरमंड उपमंडल में जंगलों में भड़की आग से लाखों की वन संपदा राख #SubahSamachar
