Kullu: 40 घंटे से अधिक समय से आमरण अनशन पर बैठे कर्ण देव बोध, प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे हालचाल जानने

ऐतिहासिक ढालपुर मैदान के छोर पर आमरण अनशन पर बैठे कर्ण देव बोध को 40 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनसे मिलने या उनका हालचाल जानने नहीं पहुंचा है। उपायुक्त कार्यालय के सामने मैदान में अनशन पर बैठे कर्ण देव बोध का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। कर्ण देव बोध ने कहा कि वह अपनी मांगों को पहले भी कई बार प्रशासन और सरकार के समक्ष उठा चुके हैं। उनकी प्रमुख मांगों में भुंतर–मणिकर्ण मार्ग की बदहाल स्थिति में सुधार, तहसील कार्यालयों में लंबित पड़ी जनसमस्याओं एवं फाइलों का शीघ्र निपटारा तथा फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के प्रभावितों को फैक्टर-2 के तहत मुआवजा देने से जुड़े मामले में प्रदेश सरकार द्वारा न्यायालय से लिया गया स्टे वापस लेना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन मांगों के अलावा भी कई जनहित के मुद्दे हैं, जिनके समाधान की मांग को लेकर वह अपने साथियों के साथ ढालपुर मैदान में तंबू लगाकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। बोध ने प्रशासन से शीघ्र वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 09:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kullu: 40 घंटे से अधिक समय से आमरण अनशन पर बैठे कर्ण देव बोध, प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे हालचाल जानने #SubahSamachar