Rampur Bushahr: कांगल बूथ-1 में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अन्य केंद्रों पर भी जारी रहेगा अभियान

कुमारसैन विकास खंड के कांगल बूथ-1 में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कहा कि कांगल के अतिरिक्त कोटीघाट, मोगड़ा और जजैली क्षेत्रों में भी पोलियो अभियान के अंतर्गत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इन क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य कर्मी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर, निर्धारित बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगे, ताकि कोई भी पात्र बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाया जा रहा यह अभियान क्षेत्र के सभी पात्र बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने के उद्देश्य से जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 13:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Rampur Bushahr: कांगल बूथ-1 में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अन्य केंद्रों पर भी जारी रहेगा अभियान #SubahSamachar