फतेहाबाद में गीता मंदिर में लगी गैस सिलेंडरों के लिए कतार, 170 उपभोक्ताओं को मिली राहत
शहर के गीता मंदिर परिसर में सोमवार को भारत गैस एजेंसी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई दी गई। पिछले तीन-चार दिनों से बुकिंग करा चुके उपभोक्ता सुबह से ही मंदिर परिसर में जुटना शुरू हो गए थे। सिलेंडरों की किल्लत के चलते दोपहर तक उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि सुबह से दोपहर तक करीब 170 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। जिन लोगों ने पहले से बुकिंग कराई थी, केवल उन्हीं को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर दिए गए। कई दिनों के इंतजार के बाद सप्लाई मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि कतारों के कारण उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। एजेंसी की ओर से आगामी दिनों में सप्लाई सुचारू करने का आश्वासन दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 10:26 IST
फतेहाबाद में गीता मंदिर में लगी गैस सिलेंडरों के लिए कतार, 170 उपभोक्ताओं को मिली राहत #SubahSamachar
