झज्जर में बारिश से मंडी में फिर भीगा गेंहू, उठान तेज

जिले में रविवार रात को तेज आंधी के साथ बारिश आई। बारिश के कारण जहां झज्जर अनाज मंडी में गेंहू भीग गया, वहीं नीलाहेड़ी गांव में तीन जगह बिजली भी गिरी। इससे गांव में टेंट हाउस गोदाम में आग लग गई। वहीं पोल टूट गया और उस पर बैठा मोर भी चपेट में आने से मर गया। इसके अलावा एक घर पर लगे सौर ऊर्जा उपकरण भी जल गए। अनाज मंडी में भीगे गेंहू से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बारिश और आंधी के कारण शहर के अलग-अलग इलाको में बिजली भी गुल हो गई। सोमवार सुबह तक कई इलाकों में बिजली सुचारु नहीं हो सकी थीं। इसके अलावा कई जगहों पर पेड़ भी टूट गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 11:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झज्जर में बारिश से मंडी में फिर भीगा गेंहू, उठान तेज #SubahSamachar