नारनौल में सुबह से बारिश का दौर जारी, कल भी रहेगा मौसम परिवर्तनशीन
नारनौल में मंगलवार सुबह से बादलों की आवाजाही जारी है। इस दौरान तीन-चार बार सुबह से रुक रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि 7-8 अप्रैल के दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं अंधड़ आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। हालांकि इस मौसम प्रणाली का आंशिक असर हरियाणा के उत्तरी जिलों पर 9 अप्रैल को भी रहेगा। यहां बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। मौसम प्रणाली 9 अप्रैल को रात को हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगी। वैसे ही उत्तरी हवाओं से संपूर्ण इलाके में 9-10 अप्रैल के दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 07, 2026, 10:14 IST
नारनौल में सुबह से बारिश का दौर जारी, कल भी रहेगा मौसम परिवर्तनशीन #SubahSamachar
