राजीव बिंदल बोले- हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 40–45 महीनों में लगभग 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने 2022 में कांग्रेस को प्रदेश का भाग्य सुधारने के लिए चुना था, लेकिन सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय खुद का भाग्य सुधारने में समय लगाया और अब जनता को परेशान कर सड़कों, धरनों और प्रदर्शनों की राजनीति कर रही है। बिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल को रिकॉर्ड वित्तीय सहायता दी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कों के लिए सर्वाधिक धन, फोर लेन हाईवे, नेशनल हाईवे, बड़े पुल, लंबी टनल और रेलवे विस्तार जैसी परियोजनाओं के लिए अभूतपूर्व समर्थन दिया गया। उन्होंने दावा किया कि 2015 से 2025 के बीच केंद्र सरकार ने लगभग 89 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी। इससे पहले 2005 से 2015 के बीच केवल लगभग 18 हजार करोड़ रुपये मिले थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी सहायता मिलने के बावजूद प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है, महिलाएं परेशान हैं और सरकार नए-नए कर लगाकर जनता पर बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी किराया बढ़ाया गया, बिजली दरें बढ़ीं, नए मीटरों से भारी बिल आ रहे हैं, सीमेंट और राशन के दाम बढ़े, डीजल पर वैट बढ़ने से महंगाई बढ़ी और लगभग हर चीज पर सेस व टैक्स लगाया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 12:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


राजीव बिंदल बोले- हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सरकार #SubahSamachar