प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान बोले- पढ़ाई के साथ दूसरे कार्यों में भी आगे थे सुशांत

विकासखंड नाहन के ग्रामीण क्षेत्र देवका पुड़ला निवासी 23 वर्षीय सुशांत चौहान यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन पहुंचे। यहां उन्होंने 11वीं और 12वीं की ग्रहण की है। स्कूल पहुंचने के बाद यादों को ताजा किया और प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान और अन्य शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि सुशांत पढ़ाई के अलावा दूसरे कार्यों में भी बेहतर थे। भाषण प्रतियोगिताओं में भी इनका लहजा और शब्दों का चयन बेमिसाल होता था। सुशांत ने यूपीएससी परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इनके कारण स्कूल अपनी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। राजकुमार चौहान ने बताया कि सुशांत ने आज स्कूल में आकर अपनी यादों का ताजा किया। ये दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत हैं। सुशांत ने कहा कि स्कूल कौन सा है ये मायने नहीं रखता। शिक्षकों की गाइडेंस और सेल्फ स्टड़ी के कारण जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान बोले- पढ़ाई के साथ दूसरे कार्यों में भी आगे थे सुशांत #SubahSamachar