Rampur Bushahr: महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव गुफा देवढांक में उमड़ा आस्था का सैलाब

निरमंड से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित भगवान शिव की प्राकृतिक गुफा देवढांक में सुबह सवेरे ही महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा। दूर-दूर से मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को सुबह तड़के 3:30 बजे से ही कतारों में भगवान शिव के दर्शनों के लिए रहना पड़ा। शिव भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। वहीं शनिवार रात भर मंदिर में भजन कीर्तन का दौर भी खूब चला। मंदिर पहुंच कर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की बेलपत्र, कनेरी, दूध, जल और बेर चढ़ा कर पूजा की। प्राकृतिक रूप से बनी गुफा से होकर श्रदालुओं ने मंदिर में प्रवेश किया। श्रद्धालुओं को करीब 3 घंटे के इंतजार के बाद भगवान शिव के दर्शन करने का मौका मिला। देवढांक मंदिर कमेटी के अध्यक्ष टेकचंद भंडारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह तड़के ही श्रद्धालु शिव मंदिर के दर्शनों और पूजा अर्चना को पहुंचे। सुबह 3:30 बजे ही मंदिर में लंबी लंबी कतारें लग गई। आज दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 11:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Rampur Bushahr: महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव गुफा देवढांक में उमड़ा आस्था का सैलाब #SubahSamachar