Rampur Bushahr: लोगों ने मंदिर में नाटी डाल कर मनाई होली
ज्यूरी के कोटला में देवी सिंहासिनी माता मंदिर में माता की मौजूदगी में ग्रामीणों ने होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाई। त्यावल और कोटला गांव के ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों की धुन में खूब नाटी लगाई। इस दौरान त्यावल मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, उप प्रधान अमर जीत राणा, सचिव हरि भक्त शर्मा कोटला मंदिर कमेटी के प्रधान मोहन मेहता, उप प्रधान अविनाश सेवगी, सचिव हरीश खन्ना, भंडारी जगदीश वर्मा ,कोषाध्यक्ष सोनू वर्मा सहित दोनों मंदिर कमेटियों के सदस्य और सभी ग्रामीण शामिल हुए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 12:15 IST
Rampur Bushahr: लोगों ने मंदिर में नाटी डाल कर मनाई होली #SubahSamachar
