फतेहाबाद: रतिया पंचायत समिति चेयरमैन की गई कुर्सी, 16 सदस्यों ने की खिलाफ वोटिंग
रतिया पंचायत समिति के कांग्रेसी चेयरमैन केवल मेहता की कुर्सी आखिर चली गई। उनके खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को दूसरी बार बैठक हुई। बैठक में 16 सदस्यों ने वोटिंग की और पद से हटा दिया। इससे पहले 19 फरवरी की मीटिंग एडीसी अनुराग ढालिया का स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर स्थगित कर दी गई थी। इससे नाराज होकर पंचायत समिति के 16 सदस्य चंडीगढ़ जाकर सीएम नायब सैनी से मिले थे। उनके साथ पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी रही थी। सीएम ने डीसी को फोन कर मीटिंग करवाने के निर्देश दिए थे। बता दें कि, रतिया पंचायत समिति के 22 सदस्यों में से एक का निधन हो चुका है। बाकी 21 सदस्यों में से विरोधी खेमे को 14 सदस्यों की एकजुटता चाहिए थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 07:45 IST
फतेहाबाद: रतिया पंचायत समिति चेयरमैन की गई कुर्सी, 16 सदस्यों ने की खिलाफ वोटिंग #SubahSamachar
