भरकी गांव में माता कालिका देवी की देवरा यात्रा के बाद धार्मिक अनुष्ठान शुरू
उर्गम घाटी के भरकी गांव में माता कालिका देवी की देवरा यात्रा के बाद गांव में धार्मिक अनुष्ठान सोमवार से शुरू हो गए हैं। पहले दिन गणेश भगवान को भत्ता दिया गया। गांव की आराध्य देवी मां कालिका की देवरा यात्रा 35 वर्ष बाद आयोजित हुई थी। करीब सात माह तक क्षेत्र भ्रमण के बाद यह यात्रा अब समापन की ओर है। यात्रा पूर्ण होने के बाद माता कालिका देवी मंदिर में विधिवत अनुष्ठान प्रारंभ किए गए हैं। अनुष्ठानों में ग्रामीणों की श्रद्धा और सहभागिता देखने को मिल रही है। धार्मिक आयोजनों से गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 21:19 IST
भरकी गांव में माता कालिका देवी की देवरा यात्रा के बाद धार्मिक अनुष्ठान शुरू #SubahSamachar
