रेवाड़ी में गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर खेल मंत्री गौरव गौतम ने तिरंगे को दी सलामी

77वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने तिरंगे को सलामी दी। इससे पहले खेल मंत्री बावल रोड स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी प्रकार बावल में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में विधायक डा. कृष्ण कुमार तथा कोसली में उपमंडल स्तरीय समारोह में विधायक कोसली अनिल यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अब आगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं अंत्योदय उत्थान की भावना पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई जिसमें बच्चों के शैक्षणिक विकास, महिला सशक्तिकरण, लिंगभेद, स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मान भारत, अंत्योदय भावना के साथ पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने और सडक़ सुरक्षा आधारित थीम पर प्रदर्शन किया जाएगा इसमें खेल विभाग, हरियाणा राज्य परिवहन, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, शहरी निकाय, वन विभाग, डालसा व बागवानी विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह पर झांकियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 26, 2026, 10:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रेवाड़ी में गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर खेल मंत्री गौरव गौतम ने तिरंगे को दी सलामी #SubahSamachar