न्यू गुरुग्राम: सेक्टर-102ए में आग लगने से लोगों ने जताई चिंता
न्यू गुरुग्राम सेक्टर-102ए स्थित करीब 100 एकड़ के हरित क्षेत्र में शनिवार को आग लगने से इलाके में धुआं फैल गया। जिससे आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। आग लगने की वीडियो तेजी से सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है। यह हरित क्षेत्र पहले भी पेड़ों को काटने का मामला सामने आया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार इस हरित क्षेत्र को कम करने की कोशिश की जा रही है, जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस हरित क्षेत्र के आसपास कई सोसाइटियां स्थित हैं। इनमें सेक्टर-102 और द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित कई सोसाइटियों के लोग रहते हैं। आग से उठे धुएं के कारण लोगों ने पर्यावरण और स्वास्थ्य पर असर को लेकर चिंता जताई है। स्थानीय निवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और हरित क्षेत्र की सुरक्षा के लिए स्थायी कदम उठाने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 17:45 IST
न्यू गुरुग्राम: सेक्टर-102ए में आग लगने से लोगों ने जताई चिंता #SubahSamachar
