हरोली काॅलेज में रोड सेफ्टी क्लब ने किया पोस्टर, भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय हरोली के रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा स्लोगन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राजेंद्र कुमार ने की। उन्होंने अपने ओजस्वी भाषण में अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। विद्यार्थी जीवन के लक्ष्य के प्रति जागरूक किया व गुरु शिष्य के संबंधों की चर्चा करते हुए आदर की भावना रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों को रचनात्मक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सावधानी हटी, दुर्घटना घटी, हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन रक्षा कवच जैसे संदेशों को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, उनके दुष्परिणामों और समाधान पर अपने विचार रखे। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संक्षिप्त और प्रभावी नारों के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। निर्णायक मंडल प्रो. आरएस डडवाल, डॉ. रिचा शर्मा ने प्रतिभागियों के विचारों की स्पष्टता, प्रस्तुति शैली एवं विषय की गहराई के आधार पर विजेताओं का चयन किया। विजेताओं को प्राचार्य डाॅ.राजेंद्र कुमार की स्मृति चिह्न दिलवाकर सम्मानित किया गया। अंत में रोड सेफ्टी क्लब की प्रभारी डॉ. शकुंतला राणा तथा सदस्य पवन कुमार, राजकुमार ने सभी से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 12:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हरोली काॅलेज में रोड सेफ्टी क्लब ने किया पोस्टर, भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन #SubahSamachar