बदमाश ने सेल्समैन से छीना रुपयों से भरा बैग, बैग में थे 1.30 लाख; VIDEO
पड़ाव के जलीलपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रामनगर रोड पर एक आयल कंपनी के सेल्समैन को पांच बाइक सवारों ने धक्का देकर रुपए से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गये। पीड़ित के अनुसार उसके बैग में एक लाख तीस हजार रुपये थे। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी, सीओ और मुगलसराय कोतवाली पुलिस की मौके पहुंच गई। पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ के साथ सीसी कैमरों को खंगालने में जुटी रही। वाराणसी के विशेश्वरगंज निवासी महताब एक निजी ऑयल कंपनी में कार्य करता है। ब़ृहस्पतिवार को वह पड़ाव व रामनगर क्षेत्र से तगादा करके अपनी मोपेड से रामनगर की ओर से पड़ाव आ रहा था। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह चौरहट गांव के समीप पहुंचा तभी पीछे से दो बाइक पर पांच आये बदमाशों ने उसकी गाड़ी में धक्का मार दिया। इस दौरान वह नीचे गिर गया। इसके बाद बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भाग गये। पीड़ित के अनुसार एक बाइक से बदमाश साहूपुरी रोड की तरफ और दूसरी बाइक से पड़ाव की तरफ भाग निकले । इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एडिशनशल एसपी अनंतचंद्रशेखर, सीओ अरूण सिंह, जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी अजय यादव मौके पर पहुंच गये। पूछताछ पीड़ित के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ में जुट गई। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों को भी खंगाल रही है। इस संबंध में एडिशनल एसपी अंतत चंद्रशेखर ने बताया कि पीड़ित के अनुसार बैग में एक लाख 30 हजार रुपये पड़े थे। इसकी पुष्टि की रही है। वहीं लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 15:04 IST
बदमाश ने सेल्समैन से छीना रुपयों से भरा बैग, बैग में थे 1.30 लाख; VIDEO #SubahSamachar
