VIDEO: मथुरा में बवाल, आगरा-दिल्ली हाईवे पर पथराव, एसडीएम की गाड़ी तोड़ी, पुलिस के वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त
मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की एक ट्रक से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के बाद बवाल मचा हुआ है। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान दिल्ली हाईवे पर जाम के दौरान फंसे वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया गया। इससे दहशत फैल गई। कई वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पथराव कर पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 10:20 IST
VIDEO: मथुरा में बवाल, आगरा-दिल्ली हाईवे पर पथराव, एसडीएम की गाड़ी तोड़ी, पुलिस के वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त #SubahSamachar
