सहारनपुर: दो मकानों में लगी आग, सामान जलकर राख

गर्मी में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की अहमद बाग कॉलोनी में इकबाल सिंह चावला के मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में शुक्रवार देर रात आग लग गई। इसमें बेड, संदूक, कपड़े, गद्दे, टीवी ट्रॉली, कंबल, रजाई आदि सामान जल गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इसी तरह शनिवार को कोतवाली मंडी क्षेत्र की म्युनिसिपल कॉलोनी में अखिलेश मित्तल के मकान में आग लगी। आग से मकान में रखे कपड़े, बर्तन रैक, दरवाजा, कुर्सी आदि सामान जलकर राख हो गया। कुछ सामान को अग्निशमन विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर बचा लिया। प्रथम दृष्टया दोनों घटनाएं शॉर्ट सर्किट से होनी मानी जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 15:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सहारनपुर: दो मकानों में लगी आग, सामान जलकर राख #SubahSamachar