बिलासपुर: संदीप सांख्यान बोले-10 दिनों में तीसरी बार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े, आम जनता परेशान

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि बीते 10 दिनों में तीसरी बार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। संदीप सांख्यान ने कहा कि देश इस समय आर्थिक तानाशाही के दौर से गुजर रहा है और केंद्र की मोदी सरकार जबरन यह बोझ जनता पर थोप रही है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अपने सबसे खराब दौर की ओर बढ़ रही है, जिसकी चेतावनी केंद्रीय रिजर्व बैंक भी दे चुका है। ऊपर से डीजल-पेट्रोल और अन्य जरूरी वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी आर्थिक कुप्रबंधन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से ढाबा संचालक, रेस्टोरेंट कारोबारी और ग्राहक सभी परेशान हैं, जबकि डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। संदीप सांख्यान ने कहा कि कभी अच्छे दिन, कभी स्वर्णिम काल और कभी अमृत काल की बात करने वाली भाजपा आज महंगाई को हथियार बनाकर जनता का खून चूसने पर उतारू हो चुकी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 15:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बिलासपुर: संदीप सांख्यान बोले-10 दिनों में तीसरी बार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े, आम जनता परेशान #SubahSamachar