फगवाड़ा में कार से टकराई स्कूल वैन, बाल-बाल बचे बच्चे
फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर स्थित लॉर्ड महावीरा जैन पब्लिक स्कूल के बच्चे से भरी वैन की टक्कर स्विफ्ट कार से हो गई। गनीमत रही कि वैन में सवार किसी बच्चे को चोट नहीं आई, लेकिन लोगों ने वैन के ड्राइवर पर नशा करके गाड़ी चलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार लार्ड महावीरा जैन पब्लिक स्कूल के कुछ बच्चे रुपिंदर सिंह की प्राइवेट वैन से आते-जाते हैं। वीरवार को रुपिंदर सिंह ने बुखार के कारण अपने मित्र सन्नी को वैन चलाने के लिए भेज दिया और वैन की टक्कर स्विफ्ट कार से हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 20:35 IST
फगवाड़ा में कार से टकराई स्कूल वैन, बाल-बाल बचे बच्चे #SubahSamachar
