भिवानी में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 7 लाख 74 हजार की धोखाधड़ी में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

साइबर क्राइम पुलिस थाना भिवानी ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर सात लाख 74 हजार की साइबर धोखाधड़ी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता हरदीप निवासी बिधवान ने थाना साइबर क्राइम भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 9 अक्तूबर 2025 को फेसबुक देखते समय उसे एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। इसके बाद आरोपियों द्वारा उसे इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर लुभावने ऑफर दिए गए तथा अलग-अलग तिथियों में कुल 7 लाख 74 हजार रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके साथ शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी की गई है। शिकायत पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया था। साइबर क्राइम पुलिस थाना भिवानी के मुख्य सिपाही अमरजीत ने आरोपी मोहम्मद रफीक निवासी जैतपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आरोपियों को धोखाधड़ी के लिए खाता उपलब्ध कराया था वहीं पुलिस द्वारा आरोपी से 3 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 15:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 7 लाख 74 हजार की धोखाधड़ी में दूसरा आरोपी गिरफ्तार #SubahSamachar