टांडा कला और धराव ए के बीच दूसरा सेमीफाइनल ड्रॉ; VIDEO
टांडा कला ग्राम सभा स्थित श्री सरस्वती खेल मैदान पर मयंक स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल रविवार को टांडा कला और धराव ए के बीच रोमांचक मोड़ पर छूटा। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रही थीं। खेल के पहले हाफ में टांडा कला के खिलाड़ी मंगरू ने शानदार फील्ड गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, दूसरे हाफ में धराव ए ने जबरदस्त वापसी की। धराव के सुहेल ने अपनी कलाबाजी दिखाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया और स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 19:29 IST
टांडा कला और धराव ए के बीच दूसरा सेमीफाइनल ड्रॉ; VIDEO #SubahSamachar
