VIDEO: मादिया कटरा से दिल्ली गेट तक जाम ही जाम, 5 मिनट की दूरी तय करने में लगे 15 मिनट

आगरा। शहर में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। सोमवार को भी मादिया कटरा से लेकर दिल्ली गेट तक जाम की स्थिति रही। एम्बुलेंस भी फंसी रही। लोगों को 5 मिनट की दूरी तय करने में लगभग 15 मिनट लगे। इसकी दूसरी सबसे बड़ी वजह यह है कि रोड के किनारे लोग कहीं भी गाड़ी खड़ी करके चले जाते हैं। इस कारण वाहन निकलने में काफी समस्या होती है। पार्किंग की कोई भी विकल्प यहां नहीं है। लोगों का कहना है कि अस्पताल और प्रमुख जगहों के पास पार्किंग की अलग व्यवस्था होनी चाहिए। कहीं भी गाड़ी खड़ी करने पर चालान भी होना चाहिए जिससे जाम से निजात मिल सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 11:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: मादिया कटरा से दिल्ली गेट तक जाम ही जाम, 5 मिनट की दूरी तय करने में लगे 15 मिनट #SubahSamachar