Bilaspur: शाहतलाई में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा बालकनाथ के दरबार में पहुंचे 15 हजार श्रद्धालु

बिलासपुर के शाहतलाई स्थित प्रसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर में रविवार को श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में बाबा बालकनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ भक्तों की संख्या बढ़ती गई और मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। मंदिर न्यास के अनुसार रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के दरबार में शीश नवाया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ मंदिर परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इसके लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई। मंदिर में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई। इससे भक्तों को भोजन के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ी। रविवार को श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। मंदिर न्यास अधिकारी विजय ने बताया कि रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालु बाबा बालकनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। भारी भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर श्रद्धालुओं ने संतोष जताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 16, 2026, 12:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Bilaspur: शाहतलाई में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा बालकनाथ के दरबार में पहुंचे 15 हजार श्रद्धालु #SubahSamachar