नारनौल: शहीदी दिवस पर सिविक सेंस चैलेंज और प्रेरणादायक पदयात्रा का आयोजन
शहीद दिवस पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में सिविक सेंस चैलेंज और प्रेरणादायक पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के मार्गदर्शन में निकाली गई। माय भारत युवा स्वयंसेवक हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। यह पदयात्रा डोहर खुर्द, जाखनी, खटोटी कलां, खटोटी खुर्द होते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प को सिद्ध करने के लिए मेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी थीम के तहत आयोजित हुई। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि सुभाष पार्क में एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें माय भारत युवा स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सिविक सेंस के लिए जागरूक किया। स्लम एरिया टैलेंट नारनौल के युवाओं ने पार्क में स्थित स्मारक की साफ-सफाई की। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि महिपाल, लेखाकार महेंद्र सिंह, स्वयंसेवक अमित, भीम सिंह, हंसराम, नरेश, रोशनलाल, सरपंच प्रतिनिधि रणसिंह सहित माय भारत युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 23, 2026, 15:41 IST
नारनौल: शहीदी दिवस पर सिविक सेंस चैलेंज और प्रेरणादायक पदयात्रा का आयोजन #SubahSamachar
