Shamli: भोले के भजनों पर झूमे शिवभक्त, कांवड़ शिविरों में गूंजा भक्तिमय माहौल
सहारनपुर में शिवरात्रि नजदीक आते ही कांवड़ यात्रा पूरी रफ्तार पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों में भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। देहरादून रोड स्थित नौगजा के पास ओम शिव समिति के शिविर में शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के भजनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरे मार्ग पर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 21:09 IST
Shamli: भोले के भजनों पर झूमे शिवभक्त, कांवड़ शिविरों में गूंजा भक्तिमय माहौल #SubahSamachar
