शामली: नलकूपों पर चोरों का धावा, 6 किसानों के केबल काटे
चौसाना क्षेत्र के ग्राम लव्वा दाउदपुर में रविवार रात चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने 6 किसानों के मोटरों के केबल काट लिए और नलकूपों के ताले भी तोड़ दिए। सनी राणा का करीब 30 मीटर, मुकेश का 15 मीटर, बिजेंदर का 5 मीटर, रामपाल का 10 मीटर और जसपाल का 5 मीटर केबल काट लिया गया। वहीं अमरीश का केबल काटकर मौके पर ही छोड़ दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 30, 2026, 14:56 IST
शामली: नलकूपों पर चोरों का धावा, 6 किसानों के केबल काटे #SubahSamachar
