संभल में सरकारी जमीन पर तैयार कर दी मजार, बुलडोजर से किया ध्वस्त

बबराला थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ में सरकारी भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बुलडोजर कार्रवाई की। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, एसडीएम गुन्नौर विकास चंद्र तथा चार थानों की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से मजार को ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 20:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


संभल में सरकारी जमीन पर तैयार कर दी मजार, बुलडोजर से किया ध्वस्त #SubahSamachar