सिरमौर: नाहन के कच्चा टैंक आंगनबाड़ी केंद्र में सजा बाल मेला

नाहन शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कच्चा टैंक में समर मेला-दो के तहत कमाल की तैयारी बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता देवी के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास और उन्हें प्रारंभिक गणितीय गतिविधियों से जोड़ना रहा। मेले के दौरान बच्चों के बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक विकास को परखने के लिए विभिन्न खेल व गतिविधियां करवाई गईं। नन्हे-मुन्नों को बहुत ही सरल और मनोरंजक तरीके से रंगों, आकृतियों और गिनती के शुरुआती पाठ सिखाए गए। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनकी माताएं भी बड़ी संख्या में पहुंचीं, जिससे बच्चों का उत्साह और अधिक बढ़ गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 20, 2026, 12:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सिरमौर: नाहन के कच्चा टैंक आंगनबाड़ी केंद्र में सजा बाल मेला #SubahSamachar