सिरमौर: गुलजार राठौर बने कर्मचारी संघ समिति के अध्यक्ष

सहकारी सभा समितियों की ओर से सोमवार को पांवटा ब्लॉक की बैठक आयोजत की गई। इसमें कर्मचारी संघ की समिति का गठन किया गया। इसमें गुलजार राठौर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि गुरुमेल सिंह और वाहिद हसन को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा मनजीत सिंह को सचिव, सुरेंद्र को कोषाध्यक्ष, पूर्ण सिंह को सह सचिव और कुलदीप कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भविष्य में सहकारी सभाओं से जुड़ी हुई समस्याओं को लेकर समिति समय-समय पर अपनी बैठक करती रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 14:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सिरमौर: गुलजार राठौर बने कर्मचारी संघ समिति के अध्यक्ष #SubahSamachar