Sirmaur News: कांवड़ यात्रा को लेकर सिरमौर पुलिस अलर्ट, सीसीटीवी निगरानी और 24 घंटे गश्त के इंतजाम

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सिरमौर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पांवटा-भूपपुर-यमुना पुल मार्ग से होकर हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि कालाअंब, पांवटा, भूपपुर और यमुना पुल मार्ग पर पुलिस की नियमित गश्त रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सड़क के बाईं ओर चलने की व्यवस्था की गई है। वहीं, कांवड़ियों के लिए लगाए जाने वाले भंडारों को भी सड़क से हटकर बाईं ओर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यातायात प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के वाहनों की जांच की जाएगी और उनके मोबाइल नंबर भी दर्ज किए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी वाहन में हथियार या अन्य प्रतिबंधित सामग्री न हो। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखा जाएगा। इसके अलावा पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें दिन-रात गश्त करेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रा में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पुलिसकर्मियों को विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस के साथ भी लगातार समन्वय बनाए रखा जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 13:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Sirmaur News: कांवड़ यात्रा को लेकर सिरमौर पुलिस अलर्ट, सीसीटीवी निगरानी और 24 घंटे गश्त के इंतजाम #SubahSamachar