Sirmour: बेहड़ेवाला व टोकियों में न लगाया जाए क्रशर, अवैध खनन पर लगे रोक

ग्राम पंचायत सैनवाला-मुबारकपुर के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नाहन में जिला खनन अधिकारी से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत के बेहड़ेवाला व टोकियों गांव में हो रहे अवैध खनन व यहां लगाए जा रहे क्रशर का विरोध जताया। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर इसपर कार्रवाई की मांग उठाई है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुकेश कुमार, बीर सिंह, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, अरूण, शांति स्वरूप, धनवीर सिंह, सुरजीत सिंह, राम प्रकाश आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत बेहड़ेवाला व टोकियों गांव में स्टोन क्रशर लगाए जाने की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने मांग की कि इन गांवों में स्टोन क्रशर न लगाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि पहले ही यहां अवैध खनन जोरों पर है। अवैध खनन से उनकी उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, यहां श्री रेणुका जी बांध प्रभावित लोगों के लिए भी जमीन चयनित की गई है। क्रशर लगने से भूमि को भी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि शुंकर खड्ड व बातानदी के दोनों तरफ करीब 400 करोड़ से तटीयकरण का काम हुआ है। लगातार खनन के चलते यह बर्बाद हो रहा है। इतना ही नहीं यहां पॉलटैक कॉलेज भी है। ग्रामीणों ने बताया कि जिला खनन अधिकारी ने उनकी समस्या को सुना है और आश्वासन दिया है कि उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 12:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Sirmour: बेहड़ेवाला व टोकियों में न लगाया जाए क्रशर, अवैध खनन पर लगे रोक #SubahSamachar