Sirmour: नाहन में दर्जनों लोगों ने किया रक्त का महादान, संत निरंकारी मिशन ने जिला मुख्यालय में लगाया शिविर

संत निरंकारी मिशन ने संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सहयोग से जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जोनल इंचार्ज 5ए सोलन विवेक कालिया ने किया। उन्होंने मिशन के नर सेवा, नारायण सेवा का उल्लेख करते हुए रक्त नाडिय़ों में बहे, नालियों में नहीं.., का संदेश दिया। इसके बाद मिशन से जुड़े दर्जनों लोगों ने रक्त का महादान किया। रक्तदान शिविर के दौरान मिशन से जुड़े लोगों ने सेवाभाव का अमूल्य परिचय दिया और शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत महसूस नहीं होने दी। शिविर में ब्लड़ बैंक नाहन की टीम डॉ निशी जसवाल के साथ मौजूद रहीं। शिविर में दोपहर 12 बजे तक 50 से अधिक लोगों ने रक्त का महादान किया। सेवादल के प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि शिविर में शाम तक रक्तदाओं की संख्या अधिक बढ़ने की उम्मीद है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 12:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Sirmour: नाहन में दर्जनों लोगों ने किया रक्त का महादान, संत निरंकारी मिशन ने जिला मुख्यालय में लगाया शिविर #SubahSamachar