सोलन: जंगल से पहुंचा तेंदुआ आंगन में बैठ गया, अर्की के कून गांव का मामला
अर्की क्षेत्र के एक गांव में तेंदुआ दिखाई दिया है। दावा है कि तेंदुआ अर्की के कून गांव में पहुंचा और घर के आंगन में लेट गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें तेंदुए की पूरी हरकत रिकॉर्ड हुई है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दशहत का माहौल है। इससे पहले दाड़लाघाट क्षेत्र में भी दो दिन पहले तीन तेंदुए एक साथ दिखाई दिए थे। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 20, 2026, 16:12 IST
सोलन: जंगल से पहुंचा तेंदुआ आंगन में बैठ गया, अर्की के कून गांव का मामला #SubahSamachar
