Meerut: अखिलेश यादव की पुत्री पर टिप्पणी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
मेरठ में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री पर सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने "बेटियों के सम्मान में, समाजवादी मैदान में" जैसे नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता कमिश्नरी चौराहे पर धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसी भी बेटी के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। बाद में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है और विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 16:59 IST
Meerut: अखिलेश यादव की पुत्री पर टिप्पणी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन #SubahSamachar
