मानदेय न मिलने से नाराज स्टाफ नर्स पानी टंकी पर चढ़ी, विभाग के हाथ-पांव फूले

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तीन माह से मानदेय न मिलने से नाराज स्टाफ नर्स सीएमओ कार्यालय पर बृहस्पतिवार को धरना दे रहे थे। इसी बीच एक स्टाफ नर्स परिसर में जीर्ण-शीर्ण पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दी। यह देख विभागीय अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। साथी कर्मचारियों के मान-मनव्वल के बाद कर्मचारी नीचे उतरी। इसके बाद विभाग ने राहत की सांस ली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 16:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मानदेय न मिलने से नाराज स्टाफ नर्स पानी टंकी पर चढ़ी, विभाग के हाथ-पांव फूले #SubahSamachar